
धोरैया (बांका)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय सभागार में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर 26 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार ने अपने हाथों लाभुक परिवारों को बासगीत पर्चा सौंपा।
यह बंदोबस्ती अभियान बसेरा-2 योजना के तहत की गई है। पर्चा मिलने के बाद भूमिहीन परिवारों में खुशी का माहौल देखा गया। इस मौके पर विधायक मनीष कुमार ने कहा कि सरकार गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए लगातार नई योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। इसी क्रम में भूमिहीन एवं निस्सहाय परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है।

बताया गया कि लाभुक परिवार लंबे समय से भूमिहीन थे और झुग्गी-झोपड़ी बनाकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे थे। विधायक ने कहा कि अभियान बसेरा के तहत पूरे राज्य में गरीब परिवारों को मुफ्त जमीन उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ अनुज कुमार झा, राजस्व अधिकारी काजल कुमारी, धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, विधायक प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया रजनीश कुमार, उमाशंकर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
