धोरैया प्रखंड कार्यालय में बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन, विधायक मनीष कुमार ने फीता काटकर किया शुभारंभ

धोरैया (बांका)। धोरैया प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को बीस सूत्री कार्यालय का विधिवत उद्घाटन विधायक मनीष कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर विधायक का फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और एनडीए के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीडीओ अरविंद कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, गणेश गुंजन झा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल दास, मंतलाल चौहान, आशीष सिंह, कुंदन सिंह, अरविंद सिंह समेत एनडीए के कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।


इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह मंडल भाजपा अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी को मजबूती देने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।
धोरैया से विशेष संवाददाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!