धोरैया प्रखंड जनता दरबार: भूमि विवाद और पंचायत के मामलों पर बड़ा फैसला

धोरैया (बांका), शनिवार 06 दिसम्बर 2025
प्रखंड कार्यालय धोरैया में आज साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ साहब ने की, जहाँ विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं। सीओ साहब ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

दरबार के दौरान गांव पैर निवासी शालिग्राम पासवान, पिता—स्वर्गीय अरशादी पासवान, अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उनके मामले में द्वितीय पक्ष प्रकाश पासवान, पिता—श्याम पासवान, दरबार में उपस्थित नहीं हो सके। विपक्षी पक्ष की अनुपस्थिति को देखते हुए सीओ साहब ने शालिग्राम पासवान को अगले शनिवार पुनः उपस्थित होने का निर्देश दिया।

वहीं दासोडिह गांव से रामदास द्वारा शंभू पंडित, शंकर पंडित, मुरली पंडित और वीरेंद्र पंडित के खिलाफ आवेदन दिया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए सीओ साहब ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी और प्रकरण को आगे की कार्रवाई हेतु डीसीएलआर कोर्ट भेजने का आदेश दिया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक विवाद और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामलों पर त्वरित सुनवाई की गई। सीओ साहब ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

रिपोर्टर – संजीत गोस्वामी
अंग संदेश अंग की आवाज
सच का संदेश
🇳🇪जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!