500 कुंवारी कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा | मां काली मंदिर धोरैया में भव्य झांकी व अखंड कीर्तन

धोरैया (बांका):
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंदार डेरु वारकोप स्थित श्री श्री 108 मां काली मंदिर के पावन प्रांगण में अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है। यह धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 01 फरवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक लगातार चला।
अखंड कीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व 01 फरवरी 2026 को मंगल कलश शोभा यात्रा बड़े ही धूम-धाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा से पूर्व कलश जल भरनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा गेरुआ नदी (मिनी गांगा) से पवित्र जल भरकर कलश में स्थापित किया गया।


इस मंगल कलश शोभा यात्रा में करीब 500 कुंवारी कन्याएं, माताएं-बहनें कलश लेकर शामिल हुईं।
बाजा-गाजा, डीजे, घुड़सवारी के साथ निकली शोभा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में बदल दिया।
शोभा यात्रा के दौरान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान की आकर्षक झांकी के साथ-साथ
भगवान भोलेनाथ के साथ मैया पार्वती, गणपति गणेश जी एवं नंदी बाबा की भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा निभाई गई धार्मिक भूमिकाओं को देखकर लोग भाव-विभोर हो उठे।


पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। अखंड कीर्तन के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अखंड कीर्तन एवं इससे जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूरा क्षेत्र धार्मिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण से सराबोर नजर आया।
स्थान: श्री श्री 108 मां काली मंदिर, मंदार डेरु वारकोप
प्रखंड: धोरैया
जिला: बांका
संवाददाता, अंग संदेश।
व,, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन-जन की आवाज
जय हिंद जय भारत 🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!