श्री पाथर गांव में करकट छप्पर चढ़ाने के दौरान मजदूर की गिरकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़धोरैया (बांका)

बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत श्री पाथर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय मजदूर डेनु हेंम्ब्रम की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेनु हेंम्ब्रम, पिता स्वर्गीय बाबूलाल हेंम्ब्रम, अपने ही घर में करकट (अल्बेस्टर) का छप्पर चढ़ाने का कार्य कर रहे थे।
बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे वे लगभग 3 फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर छप्पर का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरते ही वे बेहोश हो गए। परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से उन्हें तत्काल धोरैया प्रखंड पटवा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।


बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही धोरैया पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंचा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके पश्चात शव को एंबुलेंस द्वारा उनके घर पहुंचाया गया।
मृतक डेनु हेंम्ब्रम एक मेहनतकश मजदूर थे और दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सोनोती टुडू, पुत्र देवीलाल हेंम्ब्रम एवं पुत्री प्रीति कुमारी सहित कुल तीन सदस्य अब बचे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय बताई जा रही है।


गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष अथवा अन्य सरकारी योजनाओं के तहत उचित मुआवजा एवं सहायता राशि प्रदान की जाए, ताकि इस दुख की घड़ी में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।


संवाददाता, बांका/धोरैया
अंग संदेश।
व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन-जन की
आवाज
जय हिंद, जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!