डोरा पर्व पर महिलाओं ने सुनी पारंपरिक कथा, सूर्य उपासना के साथ मांगी परिवार की खुशहाली

संवाददाता । अंग संदेश।

बांका जिला के धोरैया प्रखंड
अंतर्गत घसीया पंचायत के बड़ा टोला बेलडिहा गांव में आस्था और परंपरा के साथ डोरा पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गांव की व्रती महिलाओं ने सूर्य उपासना के साथ डोरा पर्व की पारंपरिक कथा का श्रवण किया।
मान्यता है कि डोरा पर्व पर कथा सुनने से व्रत पूर्ण माना जाता है। कथा में सूर्य देव की महिमा, पति-पुत्र की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि का उल्लेख किया जाता है। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुआ-पकवान, फल-फूल अर्पित किए और सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार के कल्याण की कामना की।


गांव स्थित मां काली स्थान परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, जहां सामूहिक रूप से कथा का आयोजन हुआ। कथा श्रवण के बाद महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं दीं।
पूजा के उपरांत ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे के साथ होली उत्सव भी धूमधाम से मनाया। ढोल, झाल, मंजीरा की थाप पर लोग झूमते नजर आए।

रिपोर्टर ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!