27 अप्रैल को झारखंड में मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस, हनुमानगढ़ी खटैया से अभियान का आगाजस्थान: प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी, खटैया बगोदर, गिरिडीह (झारखंड)

संवाददाता । अंग संदेश।

झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर प्रखंड के खटैया स्थित प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी से गौ माता को राष्ट्रीय माता का सम्मान दिलाने को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई है। आगामी 27 अप्रैल 2026 को पूरे झारखंड में “गौ सम्मान दिवस” मनाने का आह्वान किया गया है।
अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दीवारों पर “गौ सम्मान अभियान – 27 अप्रैल 2026” और “गौ माता राष्ट्रीय माता” जैसे संदेश लिखकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस पहल को लेकर गांव-समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है।


इस दौरान गांव के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में एकजुट होकर अभियान का समर्थन कर रहे हैं। लोगों के बीच “गौ माता राष्ट्रीय माता” और “बछड़ा-बछड़ी करे पुकार, बंद करो यह अत्याचार” जैसे नारे लगाए जा रहे हैं।
अभियान से जुड़े लोगों के अनुसार 27 अप्रैल को मनाए जाने वाले गौ सम्मान दिवस को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जनजागरण किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं और गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

रिपोर्ट: ऑल इंडिया मीडिया संगठन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!