धोरैया के चांदपुर गांव में युवक की पिटाई, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

संवाददाता । अंग संदेश।

बांका/धोरैया: थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सोनू कुमार (24 वर्ष), पिता सुशील मंडल को गांव के ही चार लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के बाद जख्मी सोनू कुमार को उसके माता-पिता—मां अनीता देवी एवं पिता सुशील मंडल द्वारा पहले धोरैया थाना ले जाया गया। वहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
मेडिकल पर्ची के अनुसार जख्म का विवरण इस प्रकार है:
बाएं आंख के ऊपर गहरा जख्म
बाएं हाथ में गंभीर चोट
सिर में सूजन व अंदरूनी चोट
पूरे शरीर में दर्द व चोट के निशान
मारपीट के आरोपी इस प्रकार हैं:
लखन मंडल
रतन मंडल
मुकेश मंडल (तीनों स्वर्गीय सुरेश मंडल के पुत्र)
विक्रम कुमार (सुरेश मंडल का नाती)


परिजनों के अनुसार, चारों आरोपियों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!