
धोरैया (बांका): प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) धोरैया की अध्यक्षता में शनिवार को धोरैया थाना परिसर में शनिवारीय थाना जनता दरबार आयोजित हुआ। इस दौरान धोरैया थाना अध्यक्ष, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनता दरबार में भूमि विवाद व अन्य लंबित मामलों की सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार धोरैया क्षेत्र के पूर्व से लंबित 24 मामलों और धनकुंड क्षेत्र के 17 मामलों की समीक्षा की गई। वहीं प्रतिवेदित तिथि पर धोरैया के 4 और धनकुंड के 3 मामलों का निष्पादन किया गया।
इस दौरान धोरैया क्षेत्र से 3 नए आवेदन और धनकुंड क्षेत्र से 2 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया।
अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए कर्मियों को निर्देश दिए गए।

