
बांका/धोरैया: प्रखंड धोरैया अंतर्गत पंचायत घसिया के प्रखंड परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व बीडीओ सर अरविंद कुमार एवं मुखिया अनीता देवी के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पार्क परिसर की साफ-सफाई की गई, जिसमें स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश यादव भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने पूरे अभियान की निगरानी करते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर बीडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। वहीं मुखिया अनीता देवी ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।
अभियान के दौरान आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और ‘स्वच्छ प्रखंड, सुंदर प्रखंड’ का संदेश दिया गया।
