धोरैया प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

धोरैया (बांका):
धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अनुपम अनुराग ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की आधारशिला है और पंचायतों के सशक्त होने से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर पारदर्शिता, जनभागीदारी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में डाटा ऑपरेटर अनिल कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश यादव, सुधीर यादव, प्रभाकर दास सहित अन्य पर्यवेक्षक, प्रखंड कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!