धोरैया थाना में शनिवारीय जनता दरबार आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन

धोरैया/बांका: शनिवार को अंचलाधिकारी धोरैया की अध्यक्षता में शनिवारीय थाना जनता दरबार का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग व्यवस्थित ढंग से बैठकर अपने नंबर आने की प्रतीक्षा करते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांति का माहौल बना रहा।


जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी विवाद व अन्य लंबित मामलों की सुनवाई की गई। संबंधित पक्षों को एक-एक कर बुलाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और बारीकी से सभी मामलों की जांच करते हुए निष्पक्ष समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान पूर्व से लंबित मामलों की समीक्षा में धोरैया के 23 और धनकुंड के 16 मामले लंबित पाए गए। प्रतिवेदित तिथि को धोरैया के 4 और धनकुंड के 2 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं नए प्राप्त आवेदनों में धोरैया से 2 और धनकुंड से 1 आवेदन शामिल रहा।
अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके। मौके पर संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!