बकरीद पर्व को लेकर धोरैया में निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

बांका जिले के धोरैया प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। विधि-व्यवस्था संधारण एवं लोगों में सुरक्षा का संदेश देने हेतु धोरैया बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्च किया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार एवं धोरैया थाना अध्यक्ष सूरज कुमार वैभव विजय सर, सहित समस्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।


फ्लैग मार्च धोरैया से निकलकर कुर्मा, कड़हरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं मस्जिदों तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से बकरीद पर्व आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि धोरैया क्षेत्र का माहौल हमेशा शांतिपूर्ण रहा है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं किसी प्रकार का शोर-शराबा या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दें।
वहीं थाना अध्यक्ष सूरज कुमार वैभव ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। यदि किसी प्रकार की कठिनाई, दिक्कत या अशांति व्यवस्था से जुड़ी कोई सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन एवं पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन द्वारा लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
अंग संदेश न्यूज़
सच का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!