बिहार के बांका जिले के संग्रामपुर रोड पर शुक्रवार की सुबह एक 407 छोटा ट्रक अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट से जा टकराया। तेज रफ्तार में हुई इस टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को वहीं पकड़ लिया। जबकि खलासी को चोटें आई थीं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है कि ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ — क्या कारण तेज रफ्तार था, वाहन में तकनीकी खराबी थी या फिर लापरवाही से ड्राइविंग की जा रही थी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।
अंग संदेश लगातार आपको बांका जिले की सबसे सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है।
अंग संदेश – अंग की आवाज, सच का संदेश।
🇳🇪जय हिंद, जय भारत।🇳🇪

