धोरैया (बांका)। 18/11/2025
धोरैया विधानसभा से जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायक मनीष कुमार की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। सोमवार को एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा विजय मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक जुटे और विधायक को बधाई दी।
चौथी बार मिली इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता मनीष कुमार के विकास कार्यों पर पूरा भरोसा करती है। जदयू नेता आलोक कुमार, समर्थक विक्रम उर्फ ऋषि कुमार सहित अन्य नेताओं ने कहा कि मनीष कुमार ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर धोरैया में जदयू का जनाधार और मजबूत किया है। इसी उपलब्धि को देखते हुए पार्टी नेतृत्व से उन्हें राज्य मंत्री बनाए जाने की मांग की गई, ताकि धोरैया के विकास को नई दिशा मिल सके।
विजय मिलन समारोह में जदयू युवा प्रदेश महासचिव आलोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि मंतलाल चौहान, नंदकिशोर कुमार, दुर्गेश कुमार, भाजपा नेता ई. कैलाश प्रसाद दास, मंडल अध्यक्ष आकाश कुमार, जिला मंत्री गणेश गुनजन झा सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट — संजीत गोस्वामी
चीफ ब्यूरो, बांका – अंग संदेश | अंग की आवाज सच का संदेश
🇳🇪जय हिंद जय भारत🇳🇪
