आखिरी श्रद्धा कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ | पुजारी आशु बाबा को अंतिम श्रद्धांजलि

गोड्डा/पथरगामा।
झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बारकोप माता योगिनी स्थान के पुजारी श्री आशु बाबा के निधन के उपरांत आज आयोजित अंतिम श्रद्धा कार्यक्रम (भोज-भात) में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

श्रद्धांजलि समारोह में गोड्डा के एसडीओ साहब, जरमुंडी के विधायक, जो स्वयं आशु बाबा के भानजे हैं, सहित आसपास के कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरा इलाका श्रद्धालुओं से भर गया, लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम पूरी तरह शांत, अनुशासित और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ।

आशु बाबा के बेटे बॉबी जी और प्रसनजीत ने सभी रीति-रिवाजों का पालन करते हुए श्रद्धा कार्यक्रम का संचालन किया। क्षेत्रीय जनता और समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति ने यह साबित किया कि आशु बाबा का प्रभाव और लोकप्रियता पूरे इलाके में व्यापक था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आशु बाबा न सिर्फ पुजारी थे बल्कि समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनके सम्मान में आयोजित यह अंतिम श्रद्धा कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

रिपोर्टर – संजीत गोस्वामी
अंग संदेश — अंग की आवाज, सच का संदेश
🇳🇪जय हिंद, जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!