
धोरैया (बांका)।
धोरैया प्रखंड अंतर्गत गौरा गाँव में एक अनोखा और रोचक दृश्य देखने को मिला। गांव के कदीमा (केंदी/खजूरनुमा) के पेड़ की लत पर अचानक सांप जैसी आकृति दिखाई दी, जिसे ग्रामीणों ने पंचमुखी साँप का आकार बताया। यह आकृति इतनी सटीक थी कि लोगों ने इसे एक प्राकृतिक चमत्कार के रूप में देखना शुरू कर दिया।
जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुँचने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और मौके पर माहौल उत्सुकता व श्रद्धा में बदल गया।

ग्रामीणों ने उस सांप जैसी आकृति को धूप, दीप, अगरबत्ती, फुलपन आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। बुजुर्गों के अनुसार, आकृति बिल्कुल किसी पंचमुखी नाग के समान प्रतीत हो रही थी, जिसके कारण इसे पवित्र मानकर पूजा की जा रही है।
ग्रामीणों ने उस स्थान को चारों ओर से बाँस की घेराबंदी कर संरक्षित कर दिया, ताकि इसे धर्मस्थल के रूप में सुरक्षित रखा जा सके। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्राकृतिक घटना है, जबकि कई लोग इसे देव संकेत के रूप में देख रहे हैं।

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगातार उमड़ रही है और लोग दूर-दूर से इस अनोखे दृश्य को देखने आ रहे हैं।
रिपोर्टर – संजीत गोस्वामी
अंग संदेश / अंग की आवाज — सच का संदेस
🇳🇪जय हिंद, जय भारत🇳🇪
