धोरैया प्रखंड में शाम 7 बजे बड़ा सड़क हादसा, 55 वर्षीय दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल — मायागंज रेफर

धोरैया (बांका)। प्रखंड के धोरैया गांव से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। गांव के निवासी दिलीप यादव, उम्र 55 वर्ष, पिता स्वर्गीय वासुदेव यादव, आज सुबह घर से बाहर पेशाब करने निकले थे। उसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप यादव सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

घायल की हालत बेहद गंभीर
हादसे में उनका दाहिना पैर टूट गया, वहीं मुंह में गहरी चोट के साथ शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जख्म आए हैं। गांव वालों की मदद से उन्हें तुरंत धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में भी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान घायल की स्थिति को बेहद गंभीर बताया। लगातार गिरती हालत और गहरी चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने बिना समय गंवाए उन्हें भागलपुर मायागंज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

रिपोर्ट : संजीत गोस्वामी
अंग संदेश । अंग की आवाज सच का संदेश
🇳🇪जय हिंद! जय भारत!🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!