धोरैया प्रखंड के रणगांव तेतरिया में हादसा, 6 वर्षीय मासूम छत से गिरा, सिर में गंभीर अंदरूनी चोट

धोरैया (बांका)। प्रखंड के रणगांव तेतरिया गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ 6 वर्षीय नफीस कुमार अचानक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उसे धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान बच्चे की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि चोटें गहरी हैं तथा तत्काल उच्चस्तरीय चिकित्सा की जरूरत है। डॉक्टरों ने बिना देरी किए उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, नफीस का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया था और लगातार उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। बच्चे को एम्बुलेंस द्वारा मायागंज ले जाया गया, जहाँ आगे का उपचार जारी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि छोटे बच्चों को छत पर खेलने से रोकने और घरों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की ज़रूरत है, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हो

रिपोर्ट: संजीत गोस्वामी,
अंग संदेश । अंग की आवाज सच का संदेश
🇳🇪जय हिंद! जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!