धोरैया से बड़ी खबर — संविधान दिवस पर प्रखंड कार्यालय में शपथ ग्रहण, राष्ट्र के प्रति निष्ठा का संकल्प

धोरैया (बांका)। संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मियों ने देश व संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने किया।

इस दौरान सभी उपस्थित कर्मचारियों ने विधि के शासन में विश्वास रखते हुए ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने सरकारी कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बीडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि—
“संविधान न सिर्फ हमारे अधिकारों का संरक्षक है, बल्कि यह हमें कर्तव्यों की याद भी दिलाता है। हर कर्मचारी का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे।”

उन्होंने कर्मियों को अपने दैनंदिन कार्य में कानूनी मर्यादा, अनुशासन और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्ट — संजीत गोस्वामी
अंग संदेश — अंग की आवाज़, सच का संदेश
🇳🇪जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!