धोरैया जनता दरबार में उमड़ी भारी भीड़ | सीओ ने सुनी फरियाद | कई मामलों का हुआ निष्पादन

धोरैया (बांका)। शनिवार को धोरैया प्रखंड अंतर्गत ब्लॉक–अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर जनता दरबार में पहुंचे।

जनता दरबार में अंचलाधिकारी (सीओ) धोरैया की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं की क्रमवार सुनवाई की गई। इस दौरान धोरैया थाना के बड़े बाबू अमित कुमार भी उपस्थित रहे। राजस्व एवं भूमि से जुड़े मामलों—जैसे दाखिल–खारिज, म्यूटेशन, नापी, अतिक्रमण, भूमि विवाद, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र सहित अन्य जनसमस्याओं पर विस्तार से सुनवाई की गई।

सीओ द्वारा कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ जटिल एवं लंबित मामलों में संबंधित विभागीय कर्मियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

जनता दरबार में प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता और पारदर्शी कार्यप्रणाली से फरियादियों में संतोष देखा गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आमजन को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।

🇳🇪 जय हिंद जय भारत 🇳🇪

रिपोर्टर: संजीत गोस्वामी
अंग संदेश अंक की आवाज –
सच का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!