धोरैया (बांका) | संवाददाता – संजीत गोस्वामी
बिहार के बांका जिला अंतर्गत धोरैया प्रखंड के धोरैया पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस भीषण दुर्घटना में सीएनजी टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के बादे गांव निवासी सिंन्टू कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता – पटवारी यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सिंन्टू कुमार सीएनजी टोटो चलाकर धोरैया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान धोरैया पुल के पास हाईवा एक तेज रफ्तार वाहन और सीएनजी टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिंन्टू कुमार का बायां हाथ कांख के पास बुरी तरह फट गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल हाथ में गंभीर सिलाई की गई और प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद सिंन्टू कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर हाईवा तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन परिचालन पर सवाल खड़े करता है।
रिपोर्टर – संजीत गोस्वामी
अंग संदेश | अंग की आवाज, सच का संदेश
जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳
