मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट–पत्थर से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

धोरैया प्रखंड अंतर्गत गांव बेला टिकर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज यादव (उम्र 31 वर्ष), पिता– मानिक लाल यादव का गाय का बछड़ा गलती से उनके चाचा के खेत में चला गया। इसी छोटी-सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान ईंट और पत्थर चलने लगे, जिसमें पंकज कुमार यादव के सर में गंभीर चोट आई और उनकी बाइक का वाइजर भी टूट गया। अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल पंकज कुमार यादव किसी तरह धोरैया थाना पहुँचे, जहाँ प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें पहले धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा। थाना प्रशासन ने बताया कि इलाज के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि मारपीट करने वाले उनके ही चचेरे गोतिया हैं। जिनके नाम के रूप में
मीना देवी, राजा कुमार, ब्यूटी, स्वीटी
तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का उल्लेख किया गया है।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आपसी रिश्तों में बढ़ती असहिष्णुता और हिंसा समाज को किस दिशा में ले जा रही है। एक बछड़े की गलती, और इंसान की जान पर बन आई — यह बेहद दुखद और चिंताजनक है।

पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में प्रशासन की ओर देख रहा है।

रिपोर्टर: संजीत गोस्वामी
अंग संदेश | अंग की आवाज़ – सच का संदेश

जय हिंद 🇮🇳 | जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!