आस्था का महासफर: 110 चक्कों पर 1.8 लाख किलो का शिवलिंग, चेन्नई से बिहार के चंपारण तक

भगवान शिव के प्रति आस्था का अद्भुत दृश्य इन दिनों देशभर में देखने को मिल रहा है। चेन्नई से बिहार के चंपारण के लिए विशालकाय शिवलिंग को विशेष ट्रेलर के माध्यम से ले जाया जा रहा है। इस शिवलिंग का वजन करीब 1 लाख 80 हजार किलोग्राम है, जबकि इसकी ऊंचाई लगभग 30 फीट बताई जा रही है।

इतने भारी शिवलिंग को ले जाने के लिए 110 चक्कों वाले विशेष ट्रेलर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे-जैसे यह ट्रेलर विभिन्न राज्यों से गुजर रहा है, रास्ते में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु जगह-जगह रुककर शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, जिससे पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

ट्रेलर के चालक अरुण कुमार ने बताया कि वे करीब 23 दिन पहले चेन्नई से रवाना हुए थे और लगभग 20 दिनों की यात्रा के बाद यह विशाल शिवलिंग बिहार के चंपारण पहुंचेगा। चंपारण में इस शिवलिंग की स्थापना उस स्थान पर की जाएगी, जहां विश्व का सबसे बड़ा शिव मंदिर निर्माणाधीन है।

यह शिवलिंग न केवल अपने आकार और वजन के कारण चर्चा में है, बल्कि इसे लेकर शिवभक्तों की आस्था और उत्साह भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यात्रा के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

रिपोर्टर संजीत गोस्वामी।

अंग संदेश अंग की आवाज सच का संदेश

            जय हिंद जय भारत,‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!