
बांका (बिहार) | धोरैया प्रखंड
बिहार के बांका जिला अंतर्गत धोरैया प्रखंड के बेलडिहा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बेलडिहा गांव निवासी अजय कुमार झा (उम्र 13 वर्ष), पिता राजेश झा, सुबह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अजय कुमार सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अजय के दाहिने पैर की एड़ी फट गई है, वहीं पैर की तीन उंगलियों में गंभीर क्षति पहुंची है। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल छात्र को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार मोटरसाइकिल चालक की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल अजय कुमार झा का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है।
रिपोर्टर: संजीत गोस्वामी
अंग संदेश – अंग की आवाज, सच का संदेश
जय हिंद | जय भारत 🇮🇳
