धोरैया विधायक मनीष कुमार ने किया बेलिगाछ बियर योजना निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण, शिलान्यास संपन्न

धोरैया (बांका)।
बिहार सरकार के लघु संसाधन विभाग अंतर्गत बेलिगाछ बियर योजना के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धोरैया के माननीय विधायक श्री मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
स्थल पर सर्वप्रथम विधायक श्री मनीष कुमार द्वारा शिलान्यास कर फीता काटा गया, जिसके साथ ही निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिला-पुरुष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ भी देखी गई।


इसके उपरांत कार्यक्रम अहीरों गांव में स्थित महादेव भोलेनाथ मंदिर परिसर (फील्ड) में आयोजित किया गया, जहाँ अहीरों ग्रामवासी, धोरैया प्रखंड के गचिया पंचायत से मुखिया श्री अमरेंद्र कुमार, हीरो गांव के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री मनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में विकास से जुड़ी जो भी कमियाँ हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर आवश्यक विकास कार्य कराया जाएगा।


विधायक के आगमन से क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। ग्रामवासियों द्वारा उन्हें माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर — संजीत गोस्वामी
अंग संदेश | अंग की आवाज़ | सच का संदेश
जय हिंद, जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!