
धोरैया (बांका):
धोरैया थाना क्षेत्र के चलना पंचायत अंतर्गत पिपरा–चलना मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
दुर्घटना में घायल युवक की पहचान गंगदौरी गांव निवासी पारन गोस्वामी (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुदामा गोस्वामी का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से मार्ग से गुजर रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

सूचना मिलने पर 112 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल युवक का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानी और यातायात व्यवस्था को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता बताई है।

रिपोर्टर संजीत गोस्वामी अंग संदेश अंग की आवाज सच का संदेश। जय हिंद जय भारत🇳🇪
