बिहार के बांका जिला अंतर्गत धोरैया प्रखंड के सैन्चक गांव में नववर्ष के अवसर पर जनसेवा से जुड़े लोगों द्वारा क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रखंड अध्यक्ष धोरैया दयानंद सिंह ने कहा कि जनता से मिले सहयोग और विश्वास से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में मजबूती मिली है।

नववर्ष संदेश के माध्यम से सैन्चक पंचायत से मुखिया उम्मीदवार अनुज सिंह तथा वार्ड संख्या 08 से वार्ड उम्मीदवार ज्ञानेंद्र शंकर ने भी जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने की बात कही।
सामाजिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय राकेश सिंह, बिपिन सिंह, आलोक सिंह, आयुष राज एवं बसंत कुमार ने नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र में शांति, सहयोग और विकास की कामना की।

सभी ने एक स्वर में जनता के सुख, समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा —
“नववर्ष 2026 आप सभी के लिए मंगलमय हो। Happy New Year, नया साल मुबारक।”
जय हिंद | जय भारत🇳🇪
रिपोर्टर : संजीत गोस्वामी
अंग संदेश।
अंग की आवाज सच का संदेश।
