आस्था का केंद्र बना शीतला माता स्थान, भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

धोरैया (बांका) | रिपोर्ट – संजीत गोस्वामी

बांका जिला के धोरैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम बारकोप डेरु स्थित श्री श्री 108 माता शीतला स्थान में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य भंडारा एवं कीर्तन-भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले चार वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
इस वर्ष आयोजित भंडारे में लगभग 2000 से अधिक भक्तगणों ने माता शीतला का प्रसाद ग्रहण किया। भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रात्रि भर चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन नजर आए।
शीतला माता का यह स्थान एक विशाल पोखर के सामने स्थित है, जहाँ एक प्राचीन नीम वृक्ष भी विराजमान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नीम वृक्ष में देवी भगवती का सदा वास माना जाता है, जिससे यह स्थान आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बन जाता है।


इस आयोजन को सफल बनाने में सदानंद मंडल, सदानंद सिंह, जयप्रकाश पोद्दार, मनोज सिंह, दुखनदास, महेंद्र तांती, अनिल दास, टुनटुन रविदास, तेज नारायण यादव, संजय सिंह, अशोक तांती, रंजीत पोद्दार, डब्ल्यू पोद्दार, कैलाश ठाकुर, जोगी ठाकुर, नवल पोद्दार, अनिल सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। अंग संदेश |

अंग की आवाज सच का संदेश
जय हिंद | जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!