धोरैया प्रखंड की घसिया पंचायत में आम सभा का आयोजन, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

धोरैया (बांका)।
प्रखंड धोरैया अंतर्गत पंचायत घसिया में दिनांक 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को मुखिया श्रीमती अनीता देवी की अध्यक्षता में एक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026–27 के अंतर्गत पंचायत स्तर पर चल रही एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी देना एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

आम सभा में पंचायत के सभी कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत सचिव मनीष कुमार, डाटा ऑपरेटर अमन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश यादव, सभी स्वच्छता कर्मी एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके साथ ही कुछ लाभार्थी एवं ग्रामीण व्हाट्सएप माध्यम से भी बैठक में जुड़े।

बैठक के दौरान स्वच्छता, विकास योजनाओं, पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों एवं आम जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुखिया श्रीमती अनीता देवी ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने एवं पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

आम सभा में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिनके समाधान का आश्वासन पंचायत प्रशासन की ओर से दिया गया।

रिपोर्ट – संजीत गोस्वामी
अंग संदेश |
अंग की आवाज, सच का संदेश
जय हिंद, जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!