
बांका जिला के धोरैया प्रखंड अंतर्गत घसिया पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान पंचायत के प्रखंड कार्यालय परिसर, दुर्गा स्थान, सड़क किनारे, नालियों तथा बाजार क्षेत्र में जमी गंदगी को हटाया गया और पूरे इलाके में साफ-सफाई की गई।
सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त बनाना तथा आम नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों द्वारा झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया, नालियों की सफाई की गई और आसपास फैले प्लास्टिक व अपशिष्ट को एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर निस्तारण किया गया।
मौके पर मौजूद स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश यादव ने बताया कि पंचायत में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि लोग सहयोग करें तो गांव और बाजार दोनों को स्वच्छ रखा जा सकता है।

स्थानीय ग्रामीणों व दुकानदारों ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियानों से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ती है बल्कि बीमारियों से भी बचाव होता है। लोगों से अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करे
धोरैया ,बांका से संगीत गोस्वामी की रिपोर्ट ।अंग संदेश
जय हिंद, जय भारत 🇮🇳
