
धोरैया (बांका)।
विद्या, बुद्धि और विवेक की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना का पावन पर्व बसंत पंचमी धोरैया प्रखंड क्षेत्र में पूरे श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गांव-गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने मां वीणावादिनी से ज्ञान, सद्बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
घसीया पंचायत अंतर्गत गांव भगलपुरा स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय भगलपुरा में मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई। वहीं बड़ा टोला बेड़िया, वार्ड संख्या-4, माता काली स्थान के समीप स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा भी अत्यंत शांतिपूर्ण वातावरण में की गई।

इसके अलावा चौधरी टोला, पानी टंकी के समीप चौपाल में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा पर भी श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।
वहीं गचिया पंचायत में भी बसंत पंचमी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
गांव महुआ कचरती के प्राथमिक विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा संपन्न की गई। साथ ही गायत्री ट्यूशन सेंटर, जहां शिक्षक गौतम कुमार शर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई थी, वहां भी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में भव्य पूजा का आयोजन हुआ।

इसके अतिरिक्त गोपाल शर्मा के घर के समीप, ठाकुर टोला के चौताल, बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर के बगल, तथा कालेश्वर गोस्वामी के घर के सामने भौवरा कुंड मुख्य सड़क किनारे मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इस प्रकार गचिया पंचायत में कुल 6 स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास एवं विधिपूर्वक पूजा संपन्न की गई।
पूरे प्रखंड क्षेत्र में पूजा आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सामाजिक सौहार्द, अनुशासन और भक्ति भावना के साथ श्रद्धालुओं ने इस पावन पर्व को सफल बनाया।
रिपोर्ट — संजीत गोस्वामी
बांका,, अंग संदेश।
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन | असल देश (जन-जन की आवाज)
जय हिंद जय भारत 🇳🇪
