घसीया पंचायत में भव्यता व देशभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

धोरैया (बांका)।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत घसीया में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सरकार भवन, भागलपुरा मोड़ परिसर में किया गया, जहां सुबह से ही पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति देखने को मिली।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय मुखिया श्रीमती अनीता यादव एवं विपिन यादव के द्वारा पूर्वाह्न 9:05 बजे विधिवत राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिससे समूचा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर उप मुखिया संजय यादव, पर्यवेक्षक मुकेश यादव, डाटा ऑपरेटर अमन कुमार, वार्ड सदस्य नित्यानंद गोस्वामी, बबीता देवी, मनोज यादव, किशोर मंडल सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि एवं गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में पंचायत क्षेत्र के महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच पर स्कूली बच्चों एवं विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।


समारोह पूरे अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।
रिपोर्ट: संजीत गोस्वामी
अंग संदेश | बांका
एवं,,ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन,असल देश जन-जन की आवाज
जयहिंद 🇳🇪जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!