धोरैया (बांका) से संजीत गोस्वामी की रिपोर्टग्राम पंचायत घसीया में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, पंचायत सरकार भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन

बिहार के बांका जिला अंतर्गत धोरैया प्रखंड के ग्राम पंचायत घसीया में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घसीया के पंचायत सरकार भवन का शुभ मुहूर्त में विधिवत उद्घाटन किया गया।
उल्लेखनीय है कि पंचायत सरकार भवन का ऑनलाइन उद्घाटन पूर्व में हो चुका था, लेकिन गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शुभ दिन एवं शुभ मुहूर्त में इसे विधिवत रूप से जनता को समर्पित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय मुखिया श्रीमती अनीता यादव एवं विपिन यादव के द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में उपमुखिया संजय यादव, पंचायत सचिव मनीष कुमार, वीडियो अरविंद कुमार, सीईओ श्रीनिवास सिंह, बी पी आर ओ अनुपम अनुराग, धोरैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार,   पूर्व एमएलसी संजय यादव, पर्यवेक्षक मुकेश यादव, डाटा ऑपरेटर अमन कुमार, वार्ड सदस्य नित्यानंद गोस्वामी, बबीता देवी सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान मुखिया कक्ष, कार्यालय, लाइब्रेरी भवन सहित पंचायत सरकार भवन के सभी कक्षों का शंख, घंटी एवं विधिविधान के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं आमजन की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।


समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रीय गान के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। वहीं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें करीब एक हजार लोगों ने खिचड़ी का भोग ग्रहण किया।
पूरे कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आम जनता का सम्मान किया गया और ग्राम पंचायत घसीया में विकास के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्टर – संजीत गोस्वामी
अंग संदेश। व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन
जन-जन की आवाज
जय हिंद, जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!