धोरैया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी आम जनता की समस्याएं

धोरैया (बांका)।
शनिवार के दिन धोरैया प्रखंड कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी श्रीनिवास सिंह ने की। उनके साथ धोरैया प्रखंड के बड़ा बाबू अमित कुमार भी उपस्थित रहे।
जनता दरबार में धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं फरियादी पहुंचे। फरियादियों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, जाति एवं जनजाति प्रमाण पत्र, पुराने से पुराने लंबित मामलों सहित अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।


अंचलाधिकारी श्रीनिवास सिंह एवं बड़ा बाबू अमित कुमार ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आवश्यक कागजातों के आधार पर कई मामलों में मौके पर ही निर्णय लिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। जनता दरबार के सफल आयोजन से ग्रामीणों में संतोष देखा गया।

रिपोर्टर – संजीत गोस्वामी
अंग संदेश
व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन
की आवाज
जय हिंद, जय भारत 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!