धोरैया में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

धोरैया (बांका)।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री अमोद कुमार के सेवा निवृत्ति के शुभ अवसर पर दिनांक 31 जनवरी 2026 को विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सभा भवन, धोरैया में दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य रूप से डीपीओ स्थापना संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, वीडीओ सब अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार, प्रमुख रंजू देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री अमोद कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
समारोह में उपस्थित शिक्षकों में तेहते सामूल हक, प्रिंस कुमार, हरिश्चंद्र, मुकेश कुमार सिंह एवं कौशिक कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंच संचालक के रूप में किया गया, जबकि मीडिया प्रभारी की भूमिका विश्वजीत भारती ने निभाई।


विदाई समारोह के दौरान श्री अमोद कुमार को फूल-माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे समारोह में उत्साह और भावुकता का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि श्री अमोद कुमार ने अपने कार्यकाल में धोरैया प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
समारोह का समापन भावभीनी विदाई और शुभकामनाओं के साथ किया गया।

रिपोर्टर : संजीत गोस्वामी
अंग संदेश |
बांका
व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन-जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!