
रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के ग्राम आसमानी चक, पोस्ट वामदेव, थाना रजौन, जिला बांका (बिहार) में रविवार 8 फरवरी 2026 को श्री श्री 108 शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर लगभग 108 कन्या माता-बहनों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई।
बाजे-गाजे, डीजे एवं आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अनुपम दृश्य देखने को मिला।
यह पावन शिव महापुराण कथा 8 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित है।
कथा वाचन का दायित्व विद्वान आचार्यों — पंडित श्री गिरधारी पाठक एवं पंडित श्री गौरव कृष्ण पाठक निभा रहे हैं। कार्यक्रम में आचार्य श्री मनोज कुमार सिंह का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त है। आयोजन की मुख्य भूमिका में श्रीमती विनीता देवी सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

संवाददाता अंग संदेश।
व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज
जय हिंद जय भारत 🇳🇪
ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं।
आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
