धोरैया में फाइलेरिया दवा के बाद 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के बाद सभी सुरक्षित

धोरैया (बांका): प्रखंड क्षेत्र के खरौंधा जोठा पंचायत अंतर्गत पोठिया गांव में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दवा सेवन के बाद चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि एल्बेंडाजोल की गोली खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को तेज बुखार और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई, जिससे परिजनों में चिंता बढ़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय आशा कार्यकर्ता ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को तत्काल धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकीय टीम ने बिना देर किए उपचार शुरू किया।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनेश पोद्दार ने बताया कि

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दी जाने वाली दवा के सेवन के बाद कुछ मामलों में हल्का रिएक्शन देखने को मिल सकता है, जो सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। सभी बच्चों को आवश्यक दवा और निगरानी में रखा गया, जिसके बाद उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुष्टि के बाद चारों बच्चों को सरकारी एंबुलेंस से सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। हालांकि घटना के बाद कुछ समय के लिए गांव में दवा को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्थिति स्पष्ट की और अफवाहों पर विराम लगाया।


स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जनहित में चलाया जा रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और दवा सेवन में सहयोग करें।
संवाददाता – अंग संदेश
जय हिंद, जय भारत
व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज
जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!