अंग संदेश | बाराहाट (बांका)खड़हारा पंचायत से एमडीए अभियान की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने खाकर दिया जागरूकता का संदेश

बाराहाट (बांका), 10 फरवरी 2026:
प्रखंड बाराहाट अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़हारा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (APHC) खड़हारा परिसर में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) मनोज कुमार द्वारा की गई।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता, पंचायत के मुखिया मनीष कुमार, प्रखंड प्रभारी डॉ. रश्मि सीमा, डॉ. फिरोज, डॉ. अमीन, पंचायत सचिव राजेश कुमार रौशन, दिव्यरंजन पांडे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पीरामल फाउंडेशन के सुमित सिंह, सीफार की खुशबू सिंह, वरीय एएनएम मुंद्रिका देवी, सपना विश्वास, तौशिफ, जीविका सीएम श्वेता कुमारी, रोगी हितधारक मंच (PSP) के अशोक कुमार मिश्रा, मिशन एमडीए स्क्वायड के प्रीतम कुमार चौधरी, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुजीत कुमार, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर आम लोगों को प्रेरित किया।
बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है और प्रखंड के सभी पात्र नागरिकों तक दवा पहुंचाना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मुखिया मनीष कुमार ने पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए घर-घर जाकर शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित कराने का संकल्प व्यक्त किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने दवा की सुरक्षा, लाभ और फाइलेरिया से बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
अंत में अधिकारियों ने प्रखंड की सभी पंचायतों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कर समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने का निर्णय लिया।

संवाददाता ,अंग संदेश।
व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन-जन की आवाज,
जय हिंद जय भारत 🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!