भेलबिन्दा में 108 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2 मार्च को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होने जा रहा है

संवाददाता । अंग संदेश।

झाझा प्रखंड अंतर्गत ग्राम भेलबिन्दा, पो० करहरा, जिला जमुई में विगत 24 फरवरी से चल रहा श्री श्री 108 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सात दिवसीय इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का 2 मार्च को वैदिक विधि-विधान, हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन होने जा रहा है।


यज्ञ स्थल पर स्थापित भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतिदिन आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ, तंत्र-मंत्र एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। संध्या समय भजन-कीर्तन, आरती एवं धार्मिक प्रवचन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
महायज्ञ में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम अनुशासन और श्रद्धा के साथ संचालित हुआ।
2 मार्च को अंतिम दिन विशेष पूर्णाहुति कार्यक्रम एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। समापन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश प्रसारित हुआ है।

रिपोर्टर ,,ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!