कहलगांव-सनहौला में अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त एक्शन, सड़क किनारे खड़ी बाइक और दुकानों पर चला अभियान

संवाददाता । अंग संदेश।

भागलपुर: कहलगांव प्रखंड के सनहौला बाजार में बुधवार, को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। अभियान के दौरान सीओ (अंचलाधिकारी) पुलिस बल के साथ बाजार पहुंचे और सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों की ऑनलाइन चालान काटी गई।
बताया गया कि बाजार क्षेत्र में लोग अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर देते थे, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी और आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई मोटरसाइकिल चालकों पर ऑनलाइन जुर्माना लगाया।


इसके साथ ही सड़क किनारे दुकानदारी लगाने वाले लोगों को भी हटाया गया। प्रशासन की ओर से दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान न लगाएं, अन्यथा आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान बाजार में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया है। सड़क पर अतिक्रमण और बेतरतीब वाहन खड़ा होने से अक्सर लंबा जाम लग जाता था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती थी।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

रिपोर्ट ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!