धोरैया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की चपेट में आया 7 वर्षीय बच्चा, मायागंज रेफर

संवाददाता । अंग संदेश।

बांका। जिले के धोरैया प्रखंड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भगवानपुर स्थित चांदनी चौक मोड़ के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, भगवानपुर निवासी किसमी कुमार (7 वर्ष) सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वाहन का पहिया बच्चे के दाहिने पैर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और बच्चे का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है।

रिपोर्ट – ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!