धोरैया सीएचसी में 237 गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष जांच, पोषण और दवाइयां दी गईं

संवाददाता । अंग संदेश।

धोरैया (बांका) | 9 मार्च 2026:
बांका जिले के धोरैया प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धोरैया में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 237 गर्भवती महिलाओं की क्रमवार स्वास्थ्य जांच की गई। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित किया जाता है, जिसमें गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कर आवश्यक सलाह और दवाइयां दी जाती हैं।


स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की ऊंचाई (हाइट), वजन, हीमोग्लोबिन (खून की मात्रा), रक्तचाप समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के दौरान जिन महिलाओं में खून की कमी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें उसी के अनुसार दवाइयां और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, समय-समय पर जांच कराने और सुरक्षित प्रसव को लेकर भी जागरूक किया। साथ ही सभी महिलाओं को नाश्ते के रूप में फल, फ्रूट ,आदि पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया।


चिकित्सकों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच बेहद जरूरी होती है, ताकि मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा हर महीने की 9 तारीख को इस तरह की विशेष जांच व्यवस्था की जाती है।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और सभी गर्भवती महिलाओं की देखरेख कर उन्हें आवश्यक जानकारी और सेवाएं प्रदान की गईं।

रिपोर्ट: ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!