
संवाददाता । अंग संदेश।
धोरैया | बांका
रविवार 8 मार्च 2026 को धोरैया प्रखंड क्षेत्र में सड़क पार करने के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार फुलेश्वर दास (उम्र लगभग 60 वर्ष), पिता रोहन दास, निवासी धोरैया प्रखंड गांव कुर्मा सड़क पार कर रहे थे। उसी समय धोरैया से कुर्मा की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही फुलेश्वर दास सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।

घायल फुलेश्वर दास को उनके बेटे द्वारा तत्काल धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल के घुटने, छाती और हाथ की कोहनी में चोट लगी है। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
जनता से अपील
सड़क पार करते समय हमेशा सावधानी बरतें। पहले दाएं और बाएं देखकर ही सड़क पार करें। जल्दबाजी से बचें। वाहन चालकों को भी नियंत्रित गति में वाहन चलाना चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
रिपोर्ट:
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन-जन की आवाज जय हिंद जयभारत 🇳🇪
