जयपुर मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर, छोटू कुमार की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल

बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगदोरी गांव निवासी छोटू कुमार (18 वर्ष), पिता शशि हरि, अपनी बाइक से अपने ससुराल नवादा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सठियारी गांव निवासी रविंद्र सिंह (25 वर्ष), पिता वालदेव सिंह, जो धोरैया में हलवाई का काम करते थे, अपने घर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे छोटू कुमार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए रविंद्र सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर गश्ती वाहन के साथ धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जरूरी जांच की, फिर दवाइयां दीं और हालत पर नजर रखी जा रही है।
इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जयपुर मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों में डर बना रहता है।

सभी वाहन चालकों से अपील है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्ट ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!