संवाददाता । अंग संदेश।
डेस्क रिपोर्ट | गिरिडीह
(झारखंड)
झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर प्रखंड के खटैया गांव स्थित प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी से एक अद्भुत और आस्था से जुड़ा दृश्य सामने आया है, जिसे देखने के बाद श्रद्धालुओं में गहरी भक्ति की लहर दौड़ पड़ी है।
बताया जा रहा है कि रामनवमी के पावन अवसर पर धाम में तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक चमत्कारी दृश्य देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं के अनुसार साक्षात हनुमान जी ने फलाहारी गिरी बाबा का हाथ पकड़ लिया। इस दृश्य को देखने के बाद वहां मौजूद लोग भाव-विभोर हो उठे और इसे भगवान का सीधा संकेत और आशीर्वाद मान रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह धाम एक प्राकृतिक गुफा में स्थित है, जहां हनुमान जी की अद्भुत प्रतिमा स्वयंभू रूप में स्थापित है। गुफा के भीतर लंबा रास्ता भी है, जो इस स्थान को और रहस्यमयी और आध्यात्मिक बनाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है और सभी दुखों का निवारण होता है।
धाम में इन दिनों रामनवमी को लेकर विशेष सजावट और पूजा-अर्चना का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं और इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बन रहे हैं।
यह पवित्र स्थल न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनता जा रहा है, जहां हर किसी को एक बार अवश्य आना चाहिए।
लोकेशन: प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी, खटैया, बगोदर, गिरिडीह, झारखंड।
रिपोर्ट,, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज जय हिंद जय भारत🇳🇪
