बांका से बड़ी खबर | धोरैया में भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटने से 6 लोग घायल

संवाददाता,,धोरैय अंग संदेश
न्यूज़।

बांका जिला के धोरैया प्रखंड अंतर्गत मनीहाट हाई स्कूल के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां सवारियों से भरी एक ऑटो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल हैं।


घायलों की पहचान सठियारी गांव निवासी पिंकी देवी (65 वर्ष, पति अर्जुन सिंह), बीरबल सिंह (35 वर्ष, पिता चुटारी सिंह), राखी कुमारी (35 वर्ष, पति बलवीर सिंह), पंचलाल सिंह (45 वर्ष, पिता चुटारी सिंह), देबू कुमार (6 वर्ष, पिता बीरबल सिंह) और कचरती गांव की ज्ञानी देवी (70 वर्ष, पति चिगुरु सिंह) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो गाड़ी तेज रफ्तार में थी, तभी संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
सावधानी ही सुरक्षा है
लगातार हो रहे सड़क हादसे यह साफ संकेत देते हैं कि यातायात नियमों की अनदेखी खतरनाक साबित हो सकती है। वाहन चालकों को गति पर नियंत्रण रखना चाहिए, ओवरलोडिंग से बचना चाहिए और पूरी सतर्कता के साथ वाहन चलाना चाहिए।
प्रशासन की अपील है कि सभी लोग सड़क पर सावधानी बरतें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

रिपोर्ट,,ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज सहितजय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!