
संवाददाता । अंग संदेश।
भागलपुर/नवादा, 20 मार्च। चैत्र रामनवमी के शुभ अवसर पर नवादा क्षेत्र के मकरौंन्धा गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 सरस संगीतमय दिव्य राम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया।
सुबह 8:00 बजे कथा स्थल दुर्गा मंदिर, मकरौंन्धा से निकली मंगल कलश शोभा यात्रा नवादा बाजार होते हुए खंडवा शिव मंदिर तालाब पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान के साथ जल भरण किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालु कलश लेकर पुनः कथा स्थल लौटे और धार्मिक अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियों की भागीदारी देखी गई। डीजे, आकर्षक झांकियां एवं घोड़ा सवारी के साथ निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवादा थाना पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजन समिति के अनुसार, यह धार्मिक कार्यक्रम 20 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा वाचिका परम पूज्य देवी राजनंदनी जी, श्री अयोध्या धाम द्वारा किया जा रहा है।
पहले दिन का आयोजन भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण व्याप्त
हो गया है।
रिपोर्ट ऑल इंडिया मीडिया
एसोसिएशन
जन जन की आवाज
जय सियाराम
जय हिंद जय भारत🇳🇪
