बांका (धोरैया) से रिपोर्ट | जनता दरबार का आयोजन, 7 नए मामलों की हुई सुनवाई

संवाददाता। अंग संदेश।

बांका जिला के धोरैया प्रखंड अंतर्गत धोरैया ब्लॉक स्थित बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन की दिशा में पहल की गई।
जनता दरबार में प्रतिवेदित तिथि को कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें धोरैया से 5 एवं धनकुंड से 2 आवेदन शामिल हैं। वहीं पूर्व से लंबित मामलों में धोरैया के 12 एवं धनकुंड के 8 मामले शामिल थे।
सुनवाई के दौरान प्रतिवेदित तिथि पर धोरैया के 3 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि धनकुंड के 2 मामलों का भी मौके पर समाधान किया गया। शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर धोरैया थाना के एसआई, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से सुनवाई की गई।
गौरतलब है कि धोरैया प्रखंड में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिससे आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच मिल सके।

रिपोर्ट,, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन-जन की
आवाज
जय हिंद जयभारत 🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!