
संवाददाता । अंग संदेश।
बांका,धोरैया प्रखंड के कुर्माहट स्थित मां सरस्वती मेला मैदान में आयोजित “श्री श्री 108 सत चंडी महायज्ञ सह मां वैष्णो देवी एवं राधा-कृष्ण अचल प्राण प्रतिष्ठा और राम कथा” का भव्य आयोजन पूरे श्रद्धालुओं को भक्ति और उल्लास में डुबो रहा है।
22 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 बजे कथा स्थल कुर्माहट से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा फत्उ चक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरनी की गई। इसके बाद यात्रा तिलवारी, गंगदोरी, चांदनी चौक, धोरैया बाजार , होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। इस दौरान लगभग 500 श्रद्धालु—विशेषकर महिलाएं और कुमारी कन्याएं—कलश लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुईं। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति संगीत की गूँज से वातावरण पूर्ण रूप से आध्यात्मिक बना रहा।

यज्ञ का विधिवत शुभारंभ 23 मार्च 2026 से हो चुका है, जो 30 मार्च 2026 तक जारी रहेगा। राम कथा प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक और रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जा रही है।
इस भव्य आयोजन में कथा वाचिका पूज्या श्री पुष्पा किशोरी जी महाराज अपने मधुर प्रवचनों से श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान करा रही हैं। यज्ञाचार्य श्री शुभम शास्त्री जी महाराज वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञ को विधिवत संपन्न करा रहे हैं।

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं और यज्ञ कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल हैं:
सुमन मोदी
श्याम सा
प्रेमचंद मोदी
विशाल मोदी
पप्पू मौली
पूरा क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंगा हुआ है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर भाग लेने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

रिपोर्ट,, ऑल इंडिया मीडिया
एसोसिएशन
जन जन की आवाज
जय हिंद जय भारत🇳🇪
